Posts

Showing posts from November, 2021

झारखंड के लाल डॉ जावेद अहसन ने विश्व मे लहराया परचम

Image
दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में चुने गए झारखंड के डॉ जावेद अहसन- जानिए कौन हैं डॉ अहसन। हाल ही में USA की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने डॉ मोहम्मद जावेद अहसन को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल किया है. यह सूची कुछ दिनों पहले स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के एमिनेंट प्रोफेसर, प्रो. जॉन इओनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा तैयार की गई थी और इसे विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय, एल्सेवियर बीवी द्वारा प्रकाशित किया गया था. डॉ जावेद अहसन झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हज़ारीबाग में ही प्राप्त की। जब अहसन 10वीं कक्षा में थे उनके पिताजी इंतेक़ाल हो गया। पिता के इंतेक़ाल के बाद उनकी जिंदिगी  में कई कठिन दौड़ आए लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई नही छोड़ी। इस कठिन दौड़ में उनकी माँ का सबसे ज़्यादा सपोर्ट रहा। विकट परिस्थिति मे भी उनकी माँ ने पढ़ाई के लिए उत्साहित करती रहीं और कभी पढ़ाई नही छोड़ने दिया। बैचलर ऑफ फार्मेसी और मास्टर ऑफ फार्मेसी उन्होंने फार्मेसी के प्रतिष्टित संस्थान जामिया हमदर्द से किया। उन्होंने Pharmaceutical Scienc