Posts

Showing posts from July, 2019

शादी के समय आठवीं में पढ़ती थी 20 साल बाद ग्रेजुएशन भी किया

Image
आस पास के लोगों के लिए बन चुकी हैं आदर्श जेठानी बनी प्रेरणा की श्रोत समस्तीपुर/ताजपुर ग्रेजुएशन पास करने के बाद सविता के खुशी का ठिकाना नही है। ऐसा लगता है कोई बड़ा जंग जीत चुकी हैं। खुशी के मारे सविता दीदी के आंखों से आँसू छलक रहे थे और कह रही थीं। मैन सपने में भी नही सोचा था कि एक गाँव की लड़की जिसकी शादी आठवीं कक्षा में ही हो जाती है वो ग्रेजुएशन भी कर सकती है।  1986 में जन्मी सविता कुमारी का विवाह 1999 में उस समय कर दिया जाता है जब वो मात्र 13 वर्ष की थीं और आठवीं कक्षा की छात्रा थीं। शादी के बाद अन्य महिला की तरह सविता कुमारी सविता देवी हो जाती हैं और उनके शिक्षा पर रोक लगा दिया जाता है। लेकिन जब दिल मे ललक हो तो रास्ते बन ही जाते हैं। 2007 तक जब सविता 2 बच्चे की माँ बन जाती हैं उस समय सहायिका बनने का शौक जागता है। उनके पंचायत रहीमाबाद में सहायिका की रिक्तियां निकलती है जिसे वो भरती हैं। लेकिन किसी कारण वस उसे कैंसिल कर दिया जाता है। लेकिन उनके अंदर पढ़ने की ललक जाग जाती है। ये पूछे जाने पर की उन्हें पुनः पड़ने की प्रेरणा कहाँ से मिली और किसने पढ़ाई में मदद की सविता देवी बताती

गुणवत्ता और ब्रांडिंग से बदलेगी मधुमक्खीपालकों की स्थिति

Image
मधुमक्खी पालन पर जीविका द्वारा कार्यशाला आयोजित समस्तीपुर। जीविका एवं प्रसार शिक्षा निदेशालय, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के सयुंक्त तत्वाधान में बुधवार को मधुमक्खीपालन मूल्यवर्धन श्रृंखला पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन निदेशक प्रसार शिक्षा, पूसा विवि केएम सिंह, विश्व बैंक के देवराज बेहरा, वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नीरज कुमार, एस. पी. एम. सिंह आदि ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर किया। मंच संचालन डॉ. पुष्पा सिंह ने किया। विषय प्रवेश करते हुए विश्व बैंक के श्री बेहरा ने वर्तमान की गतिविधि और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. मनोज कुमार ने मधुमक्खी पालन गतिविधि में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. नीरज कुमार ने जीविका दीदियों को मधु की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। एस. पी. एम. सिंह ने कहा कि जीविका दीदियां मधुमक्खी पालन गतिविधि से जुड़कर अपना आर्थिक स्थिति में सुधार तो करती ही हैं बिहार की प्रगति में भी भूमिका निभाती हैं। के. एम. सिंह ने ज्यादा उत्पादन और ब्रांड पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीविका के कारण दीदियों को वित्त की समस्या

.....और पिंकी बनी बैंक वाली दीदी।। कहानी बदलाव की

Image
...और पिंकी बनी बैंक वाली दीदी राजीव रंजन  समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अन्तर्गत वाजिदपुर की पिंकी की कल तक अपनी कोई पहचान नहीं थी, पर आज गांव-समाज में लोग उन्हें उनके नाम और काम से जानते हैं। आज हर वर्ग के लोग उनकी इज्जत करते हैं। मात्र 27 वर्ष की उम्र में ही पिंकी सफलता की नित्य नई कहानियां लिख रही हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि की पिंकी स्नातक उत्तीर्ण हैं और उनके आंखों में कई सपने पल रहे थे। उनके सपनों को पंख लगाने का काम उनके परिजनों के साथ जीविका ने किया। आज जीविका की मदद से पिंकी दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, हलई में बैंक मित्र के रूप में कार्य कर रही हैं। पिंकी जीविका दीदियों को तो बैंकिंग संबंधित कार्यों में मदद कर ही रही हैं, अपने क्षेत्र के ग्रामीण लोगों की बैंकिंग से जुड़ी आदतों में भी बदलाव ला रही हैं। कल तक जो लोग बैंक जाने से कतराते थे या जिनकी रूचि बैंकों की विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने में नहीं थी उन्हें भी पिंकी ने बैंकों से जोड़ा और उसका लाभ दिलवा रही हैं। इसी का नतीजा है कि पिंकी के कारण आज दर्जनों दीदियों ने अपना व्यक्तिगत खाता बैंकों में खुलवाया और अपना बीमा भी

महिलाओं को सम्मान दिलाना यही जिंदिगी का मक़सद

Image
ताजपुर प्रखंड के मुरादपुर बंगरा पंचायत की निवासी विभा कुमारी और मुसर्रत खातून अब प्रखंड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।जब मकसद एक हो तो बीच की सारी दीवारें कमज़ोर पैड जाती हैं। अलग अलग धर्म के होने के बावजूद दोनों की दोस्ती बेमिसाल है। और दोनों का मक़सद भी एक। जीविका समूह से जुड़ने से पहले वे घरेलू महिला थीं और घरेलू तो आज भी है। घर का काम काज देखती हैं। लेकिन जीविका समूह से जुड़ने के बाद इनकी जिंदिगी में बहुत बड़ा परिवर्तन आया। विभा कुमारी समूह की सदस्य से बुक कीपर बनी। अब वो पंचायत के पांच ग्राम संगठन देख रही हैं। बुक कीपर के रूप में उन्होंने ग्राम संगठन से जुड़ी दीदियों को जीविकोपार्जन से जोड़ने के लिए मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्ही की प्रेरणा से पँचायत में और प्रखंड के दूसरे पंचायत में  आज जीविका से जुड़ी सैकड़ों दीदी मशरुर का प्रशिक्षण ले कर खेती कर रही हैं जिससे उनके जीविकोपार्जन में उन्नति हुई है। स्वच्छता अभियान को इन्होंने एक क्रांति का रूप दिया। इन्होंने न सिर्फ शौचालय निर्माण के लिए समूह की दीदियों को प्रेरित किया बल्कि शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्सान राशि मे व्याप

Pamariya: An untold Story

Image
Book Reviewer:- Osama Hasan Name of Book:- Pamariya Writer: Dr. Aiyub Rayeen Publication:- Heritage Publication On the occasion of Munshi Premchand birth anneversary on 31st July 2015, a book named "Pamariya" has been released by the chief guest Dr. Aijaz Ali(a surgeon  and former Parliamentarian). An edited book published by Heritage publication. Editor of this book is Dr. Aiyub Raiyeen-is well known writer, activist and popular for his work on Pasmanda muslims also known as Dalit Musalman. He himself belongs to a pasmanda muslim family. Very humble and dawn to earth in nature,  Dr Ayub Rayeen is laborious and dedicated towards his work.  Started a journal- " Journal of social reality" in 2009  to sensitize the issues of Pasmanda muslims. Through his journal he shows the pathetic condition of dalit muslims in India .His research articles on nine different  obscure castes of muslims published as book titled -" Bharat Ke Dalit Musalman" in 2013

जीविका द्वारा आयोजित कार्यशाला में दी गयी बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना की जानकारी

Image
ताजपुर/समस्तीपुर: स्थानीय हरिशंकरपुर बघौनी पंचायत स्थित जीवन सहारा जीविका संकुल संघ के कार्यालय में ताजपुर के 15 के 33 साल तक के युवाओं के लिए जीविका ताजपुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मकसद युवाओं को सही दिशा  निर्देश देना है ताकि मैट्रिक इंटर पास युवाओं को सही दिशा निर्देश मिल सके और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। मौके पर उपस्थित प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक ओसामा हसन ने कहा कि युवाओं को कैरियर चुनते समय सावधान रहने की ज़रूरत है। कैरियर विज्ञान, कला और कॉमर्स तीनो क्षेत्र में है। लेकिन विषय ऐसा ही रखना चाहिए जिसमें सबसे ज़्यादा इंटरेस्ट हो। सही दिशा में मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। ज़िला निबंधन कार्यालय समस्तीपुर से आए असिस्टेंट मैनेजर राजीव कुमार रंजन ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बिहार सरकार सात निश्चय में से एक है। इसके तहत 15 से 33 साल तक के विद्यार्थी मैट्रिक से आगे की पढ़ाई के लिए  चार लाख तक का लोन ले सकते हैं। बिहार सरकार ने 42 कोर्स को अनुसूचित किया है। यानी विद्यार्थी 42 कोर्

जीविका समूह में जुड़ कर बदल रही है जिंदिगी।जानिए समस्तीपुर के एक समूह की कहानी

Image
काफी दिनों बाद SHG मीटिंग में गया। समूह का नाम है बाबा ख्वाजा स्वयं सहायता समूह।समूह के 12 सदस्यों में से 11 मुसलमान। 11 हवारी यानी धोबी जाति के मुसलमान।  हमने जानने की कोशिश की समूह से जुड़ने के बाद कुछ फायदा भी हुआ या बस यूं ही चल रहा है। जो जवाब मिला वो सुन कर खुशी हुई। सब ने कहा बहुत फायदा हुआ है। मुझे और उत्सुकता हुई। मैंने पूछा क्या फायदा हुआ? इसमे से अक्सर सदस्यों ने कहा समूह से ऋण ले कर घर बनाया, शौचालय बनाया। हमने पुछा क्या आपके पास पहले घर नही था? सब ने एक साथ कहा था लेकिन करकट का या खपड़े या टट्टी का। समूह से ऋण लेकर पक्का करवाया। इसी बीच एक दीदी ने कहा हमरे 50000 की ज़रूरत है छत ढलवाने के लिए। यानी कुछ और दीदी छत ढलवाने के लिए बची हैं। हमने पूछा घर बनवाने से आमदनी तो नही बढ़ेगी। आमदनी बढ़ाने के लिए क्या किया? तब उन्होंने बताया कि बकरी, गाय खरीद कर पाल रही हैं। ज़मीन ठीका पर ले कर खेती कर रही हैं। उनमें से एक दीदी ऐसी थीं जिनके जिंदिगी में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिला। ये परिवर्तन आया शराब बंदी के कारण। पहले उनके पति शराब पी कर घर को खराब किए हुए थे जो भी कमाई थी शराब या ताड़ी