लक्षित परिवारों को जीविका से जोड़ने का अभियान आरम्भ

-वर्ष के अंत तक संपूर्ण सामाजिक समावेशन का लक्ष्य
सरायरंजन/समस्तीपुर
लक्षित परिवारों को जीविका समूहों के साथ जोड़ने के उद्देश्य से जीविका द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संपूर्ण सामाजिक समावेशन अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रखंड में 24 एवं 25 सितम्बर को समूह निर्माण दिवस का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को समूह निर्माण दिवस विभिन्न पंचायतों में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक बैधनाथ साहू के नेतृत्व में झखड़ा पंचायत के कंकाली पुर, नरभोगी पंचायत के भोजपुर कुर्मी टोला आदि स्थानों पर समूहों का निर्माण किया गया। जीविका के बीपीएम श्री साहू ने बताया कि जीविका का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक प्रखंड के सभी लक्षित परिवारों को समूह के साथ जोड़ना है। इस दिशा में जीविका सरायरंजन की टीम निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि अभी तक सरायरंजन प्रखंड में 2192 समूहों का गठन किया जा चुका है शेष वैसे गरीब परिवार जो अभी तक समूह से नहीं जुड़ पाए हैं उन्हें समूह से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो गरीब परिवार अभी तक समूह से नहीं जुड़ी हैं वो जल्द से जल्द समूह से जुड़ जाएं ताकि योजना का लाभ उन्हें मिल सके। श्री साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन में सामुदायिक संसाधन सेवी एवम सभी स्टाफ के द्वारा कुल 97 समूहों का गठन किया गया जिसमें एक हज़ार से अधिक गरीब परिवारों को जोड़ा गया। समूह निर्माण दिवस के अवसर पर समस्तीपुर ज़िले के 20 प्रखंडों में कुल 272 समूहों का निर्माण किया गया है जिसमे सरायरंजन में अकेले 97 समूह है।
बता दें कि जीविका ग्रामीण विकास विभाग , बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबी उन्मूलन की योजना है जो प्रान्त के सभी प्रखंडों में चलाई जा रही है। इस परियोजना का संचालन बिहार जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति द्वारा किया जाता है। यह योजना 2006 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य गांव की महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक विकास करना है।

Comments
Post a Comment