DAY-NRLM को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड
DAY-NRLM को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड
दीनदयाल अंतोदया योजना- नेशनल रूरल लाइवलीहुडस मिशन को स्कॉच गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है।
SKOCH अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी।
यह पुरस्कार भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं तथा संस्थानों को प्रदान किया जाता है।
यह किसी स्वतंत्र संगठन (SKOCH फाउंडेशन) द्वारा प्रदान किया जाने वाला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
यह पुरस्कार डिजिटल, वित्तीय एवं सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में किये गए सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिये प्रदान किया जाता है।
ज्ञात हो कि इससे पहले ये अवार्ड भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) को ‘मंत्रालय के छात्रवृत्ति प्रभाग की IT सक्षम छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से आदिवासियों के सशक्तीकरण’ के लिये ‘SKOCH गोल्ड अवॉर्ड’ (SKOCH Gold Award) प्रदान किया गया था।
SKOCH अवार्ड न केवल असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को स्वीकार (acknowledge)करता है, बल्कि प्रेरणादायक मार्गदर्शन और प्रेरक नेतृत्व भी करता है।
DAY- NRLM भारत सरकार का फ्लैगशिप प्रोग्राम है। ये भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2011 में (NRLM नाम से) शुरू किया गया था।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित एक गरीबी उन्मूलन परियोजना है। यह योजना ग्रामीण गरीबों के स्व-रोजगार और संगठन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम के पीछे मूल विचार गरीबों को एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) समूहों में संगठित करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।
2015 में BJP सरकार द्वारा इस प्रोग्राम का नाम DAY- NRLM कर दिया गया।
ये योजना राज्यों में SRLM के नाम से जानी जाती है जिसका अलग अलग नाम है। बिहार में BRLPS या जीविका, तो उत्तर प्रदेश में प्रेरणा नाम नाम से जानी जाती है।
Comments
Post a Comment