महिलाओं को सम्मान दिलाना यही जिंदिगी का मक़सद

ताजपुर प्रखंड के मुरादपुर बंगरा पंचायत की निवासी विभा कुमारी और मुसर्रत खातून अब प्रखंड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।जब मकसद एक हो तो बीच की सारी दीवारें कमज़ोर पैड जाती हैं। अलग अलग धर्म के होने के बावजूद दोनों की दोस्ती बेमिसाल है। और दोनों का मक़सद भी एक। जीविका समूह से जुड़ने से पहले वे घरेलू महिला थीं और घरेलू तो आज भी है। घर का काम काज देखती हैं। लेकिन जीविका समूह से जुड़ने के बाद इनकी जिंदिगी में बहुत बड़ा परिवर्तन आया। विभा कुमारी समूह की सदस्य से बुक कीपर बनी। अब वो पंचायत के पांच ग्राम संगठन देख रही हैं। बुक कीपर के रूप में उन्होंने ग्राम संगठन से जुड़ी दीदियों को जीविकोपार्जन से जोड़ने के लिए मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्ही की प्रेरणा से पँचायत में और प्रखंड के दूसरे पंचायत में  आज जीविका से जुड़ी सैकड़ों दीदी मशरुर का प्रशिक्षण ले कर खेती कर रही हैं जिससे उनके जीविकोपार्जन में उन्नति हुई है। स्वच्छता अभियान को इन्होंने एक क्रांति का रूप दिया। इन्होंने न सिर्फ शौचालय निर्माण के लिए समूह की दीदियों को प्रेरित किया बल्कि शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्सान राशि मे व्याप्त भरष्टाचार को दूर करने के लिए कमर कस लिए। पंचायत के सभी दीदियों को भ्रस्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाया। प्रोत्सान राशि मे व्याप्त भ्रस्टाचार की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत आला अफसरों तक कि। इसके लिए उन्हें प्रखंड कार्यालय पर धरना भी देना पड़ा। अब इनका एक ही मक़सद है गरीब दीदियों को उनका हक और सम्मान दिलाना।

Comments

Popular posts from this blog

Pamariya: An untold Story

मेरे स्टूडेंट ही मेरा संदेश हैं: मास्टर ग़ुलाम फ़रीद

.....और पिंकी बनी बैंक वाली दीदी।। कहानी बदलाव की