Posts

मेरे सपने में आए मोदी जी: बता गए कोरोना का उपचार

Image
मेरे सपने में आए मोदी जी .................................... पिछले 3-4 दिनों से मैं बेचैन हूं कि मैं ये बात मैं कैसे बताऊं की मेरे सपने में मोदी जी(प्रधानमंत्री) आये और उन्होंने कोरोना से बचने का तरीका मुझे बताया। मैं ये भी सोच रहा था अगर बता भी दिया तो लोग मेरे बातों का यकीन करेंगे क्या। इनसब की परवाह किए बग़ैर आज मैं अपने पूरे होश व हवास में आप सब के सामने मैं मोदी जी के बताए हुए इलाज को आप सब के सामने रख रहा हूं। मोदी जी मेरे सपने में प्रकट हुए और मुझे कहा कि कोरोना को लेकर लोग बहुत ज़्यादा परेशान हैं इसलिए मैं तुम्हारे माध्यम से सबको इसका इलाज बताना चाहता हूं। मैंने उत्सुकता से पूछा क्या है इसका इलाज? उन्होंने बताया कि जो लोग मेरे कहने पर गंजे होंगे उनका कोरोना कुछ नही बिगाड़ पाएगा। वो लोग कोरोना से सुरक्षित रहेंगे। मैंने कहा ये कैसी दवा है? ये मेरे समझ से परे है। कोरोना से बचने की लिए तो सामाजिक दूरी रखने , मास्क लगाने और हाथों को हर घंटे धोने और sanatize करने के लिए कहा जाता है। ये आप क्या कह रहे हैं। उन्होंने कहा ये सब अपनी जगह है लेकिन कोरोना से बचना है तो गंजा होना होगा।...

कहीं आपके आस पास के गरीब lockdown के कारण भूखे तो नही रह रहे हैं।

Image
अभी तक भारत मे कुल 700 से अधिक मामले कोरोना के मरीज़ पहचान में आ चुके हैं 16 की म्रत्यु भी हो चुकी। कोरोना के मरीजों की संख्या और म्रत्यु में रोज़ बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति गंभीर है। इस स्थिति में नियमो के पालन करने में ही भलाई है। अपने अपने धर्म के अनुसार पूजा अपने घरों पर ही करें। भीड़ कहीं भी जमा न करें। ज़िद न करें। जान बचाना फ़र्ज़ है। #Lockdown का पालन करने में ही भलाई है। #Lockdown का असर समाज के गरीब तबके को सबसे ज़्यादा होने वाला है। सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ पैकेज का भी announce किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राशन कार्ड धारियों को एक महीने का मुफ्त राशन और 1000 रुपय देने की बात कही है। केंद्र और राज्य सरकारें इस स्थिति से निपटने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। हाँ इसमे भी कोई शक नही है कि स्वास्थ्य सेवाओं में हम पिछड़े हुए हैं। सरकारी सेवाओं के पहुचने में थोड़ा समय लग सकता है। जब तक guidline आएगी उस समय तक गरीब कोरोना की जगह भूख से भी मर सकते हैं। Guideline नही आने के कारण बिहार में मेरी जानकारी में इस महीने  मुफ़्त राशन नही मिल रहा है। ऐसे में हमार...

मेरे स्टूडेंट ही मेरा संदेश हैं: मास्टर ग़ुलाम फ़रीद

Image
मेरे स्टूडेंट ही मेरा संदेश हैं: मास्टर ग़ुलाम फ़रीद ............................................................. शक्ल और पहनावे से साधारण से दिखने वाले असाधारण व्यक्तित्व के मालिक मास्टर गुलाम फरीद दरभंगा हेड क्वार्टर से 35 किलोमीटर दूर प्रखण्ड अलीनगर, दरभंगा (बिहार) के निवासी हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने वालिद (पिता) श्री मंज़ूर हसन के पेशा को अपनाया। मंज़ूर हसन पेशे से शिक्षक थे। उन्होंने न सिर्फ अलीनगर बल्कि आस पास के इलाके के बच्चों को उस समय शिक्षा दी जब शिक्षा विरले ही किसी को मिलती थी। मंज़ूर हसन फ़ारसी और उर्दू के मशहूर शिक्षक थे। उर्दू और फ़ारसी अदब (साहित्य) पर उनकी मजबूत पकड़ थी। ग़ुलाम फरीद ने अपने पेशे की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले से की। उस समय उनके बड़े भाई मंसूर हसन गोरखपुर में रेलवे में मोलाज़िम थे। गोरखपुर के जनता इंटर कॉलेज में बतौर गणित और विज्ञान के शिक्षक के अपनी मोलाज़मत शुरू की। पढ़ाने के स्टाइल के कारण कुछ ही दिनों में वो कॉलेज में प्रसिद्ध हो गए। 1979 में बिहार में सरकारी नौकरी मिल जाने के कारण वो अपने पैतृक गांव अलीनगर वापस आ गए और पोहद्दी हाई स्...

ए खुदा चाहे मेरी जान ले ले लेकिन इस बच्चे को दुरुस्त कर दे: रात भर बुजुर्ग मेरे लिए दुआ करता रहा- डॉ सुधाकर ठाकुर

Image
ए खुदा चाहे मेरी जान ले ले लेकिन इस बच्चे को दुरुस्त कर दे: रात भर बुजुर्ग मेरे लिए दुआ करता रहा। सुबह उठा तो पता चला उस बुजुर्ग की मौत हो गयी है। बात सन 1994 की है मैं पटना में पढ़ता था अचानक बीमार पड़ गया इतना बीमार की जिंदगी खत्म ही समझो मुझे होस्टल के कुछ छात्रों और मेरे बड़े भाई ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल  में भर्ती करवाया ! डॉक्टर ने कहा बस और 10 मिनट देर होती तो बचना मुश्किल था मुझे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया लोगों ने बताया कि मेरे बेड के दोनों बगल वाले आज हीं  दम तोड़ दिए हैं फिर मेरे बगल वाले बेड पर एक मुस्लिम बुजुर्ग भर्ती हुए मैं इतना बीमार था कि सिर्फ सुन सकता था बोलने की शक्ति नही बची थी ! मैंने रात भर उस मुस्लिम बुजुर्ग को  अपने अल्लाह से बस यही कहते देखा  कि ए खुदा चाहे मेरी जान ले ले लेकिन इस बच्चे को दुरुस्त कर दे क्योंकि मैंने तो अपनी जिंदगी जी ली लेकिन इसे तो जीना है ,पता नही कब मेरी आँखें बंद हो गयी और मैं गहरी नींद में सो गया सुबह आंखे तब खुली जब मैंने उस बुजुर्ग मुस्लिम के परिवार जनों को उनके मैय्यत पर रोते देखा ! मैं कैसे कह सकता थ...

जीविका द्वारा आयोजित रोज़गार मेले में 1035 युवाओं का निबंधन 213 को मिली नौकरी

Image
जीविका द्वारा रोजगार मेले का आयोजन -1035 युवाओं का हुआ निबंधन -213 युवाओं को मिली नौकरी -399 को मिलेगा प्रशिक्षण कल्याणपुर/समस्तीपुर जीविका, कल्याणपुर द्वारा गुरुवार को स्थानीय वीरसिंहपुर चौक उच्च विद्यालय के प्रांगण में रोजगार-सह-दिशा निर्देशन मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला का उद्धाटन विधिवत दीप प्रज्वलित कर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान, सीएफएम कुणाल कुमार, पीसीआई के उत्त्पल गांगुली, परवेज अशरफ, विद्यालय की प्राचार्या अनुराधा, सीएलएफ की लीडर रूही तब्बसुम, डीआरसीसी के राजेश कुमार, आईबीसीबी मैनेजर प्रशांत रंजन, बीजीएसवाई के बीपीएम नंदलाल जी आदि ने सयुंक्त रूप से किया। स्वागत गीत जीविका दीदियां रिंकू देवी, कंचन, वीणा, कामिनी, बबिता आदि ने प्रस्तुत किया। उद्घाटन के पूर्व अतिथियों को पौधा प्रदान कर जीविका दीदियों ने स्वागत किया। स्वागत संबोधन जीविका के प्रबंधक संचार राजीव रंजन ने किया। जीविका के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान ने कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार मेला एक अच्छा अवसर है। उन्होंने जीविका दीदियों से अनुरो...

जानिए समस्तीपुर क्यों आई थी अर्थशास्त्र के नॉबेल पुरुस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की संस्था जे-पाल

Image
बिहार में जीविका के साथ काम करती है जे पाल।समस्तीपुर सतत जीविकोपार्जन परियोजना में कर रही है मदद। भारतीय-अमरीकी अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बनर्जी को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. यह पुरस्कार उन्हें उनकी पत्नी इश्तर डूफलो और माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है। नोबेल पुरस्कार देने वाली रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंसेज़ ने अपने बयान में कहा है, "2019 के अर्थशास्त्र पुरस्कार के इन विजेताओं ने ऐसे शोध किए जो वैश्विक ग़रीबी से लड़ने की हमारी क्षमता में काफ़ी सुधार करता है." अभिजीत बनर्जी ने 1981 में कलकत्ता विश्विद्यालय से विज्ञान में ग्रेजुएशन करने के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय से 1983 में एम.ए किया। 1988 में उन्होंने अपनी पी एच डी हावर्ड यूनिवर्सिटी से मोकम्मल की। पी एच डी पूरी करने के बाद उन्होंने हावर्ड और प्रिंसटन में पढ़ाने के बाद 1993 में एमआईटी जॉइन किया । एमआईटी में पढ़ाने के दौरान  2003 में उन्होंने अब्दुल लतीफ़ जमील पोवर्टी एक्शन लैब (जे- पाल) की शुरुआत की और वह इसके डायरेक्टर बने. यह लैब उन्होंने इश्तर डूफ़लो और सेंथिल...

जीविका दीदियों को दी गयी पोषण की जानकारी

Image
जल जीवन हरियाली समेत अन्य सरकारी योजनाओं की भी दी गयी जानकारी मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के डायरेक्टर के.सी मलिक ने भी  सभा को किया संबोधित। प्रखंड के फतेहपुरवाला पंचायत भवन पर जीविका दीदियों द्वारा एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के आयोजन का उद्देश्य गांव में चल रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना। सभा की अध्यक्षता जीविका के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक ओसामा हसन ने की। मुख्य अतिथि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर के सी मलिक थे। मुख्य अतिथि के सी मलिक ने जीविका दीदियों को जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान समस्तीपुर के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण मुफ्त दिया जाता है। ये प्रशिक्षण प्राप्त कर समूह से जुड़ी दीदियाँ स्वामलम्बन बन सकती हैं। गव्य पालन एवं वेर्मिकम्पोस्ट, सिलाई, मशरूम, ब्यूटिशियन, सॉफ्ट टॉय, अचार पापड़ आदि की ट्रेनिंग दी जाती है। हेल्थ एंड न्यूट्रिशन ऑफिसर फरहान अली फ़ैज़ी ने पोषण पर विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  शिशु के ...