Posts

एक बाबा ऐसे भी: जानिए असाढ़ी के जल मंदिर की कहानी

Image
एक बाबा ऐसे भी। जब बात बाबा की हो रही हो तो कुछ पॉजिटिव भी होना चाहिए। शायद ही कुछ लोग जानते होंगे की समस्तीपुर ज़िले के ताजपुर प्रखंड के रामापुर महेशपुर पंचायत के आसाढी ग्राम में देवेन्द्र नारायण ठाकुर नाम के बाबा का वास था। इन्होंने अपनी पूरी जिंदिगी सेवा में गुज़ार दी। पहले देश की सेवा की फिर धर्म की। महात्मा देवेन्द्र नारायण ठाकुर बहुत कम उम्र में ही घर छोड़ कर चले गए और CRPF ज्वाइन कर लिया। यहाँ उन्होंने अपने विलक्षण प्रतिभा के कारण सिपाही पद से तरक्की कर के SP तक का पद प्राप्त किया और इसी पद से रिटायर कर गए। गांव के लोग बताते हैं ये 22 साल के बाद पहली बार अपने ग्राम आये और मंदिर का शिलान्यास रखा। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपना पुरे जीवन की पूंजी को धर्म के काम में लगा दिया। उन्होंने गांधी चौक से ले कर आसाढी तक कई मंदिर का निर्माण किया। जिसमे जल मंदिर जो तालाब के बीचो बीच है सबसे महत्वपूर्ण है। तालब के बीच में राम जानकी मंदिर है और उसके चारो तरफ भी कई मंदिर हैं जिसमे शिव मंदिर दुर्गा मंदिर आदि प्रमुख हैं। इस स्थल की तुलना ताजपुर के वरिष्ठ पत्रकार R.p. Singh Nirala जी  ने अप...

370 मुक्त भारत या कुपोषण मुक्त भारत: भारत के लिए क्या है ज़रूरी?

Image
370 मुक्त भारत या कुपोषण मुक्त भारत: भारत के लिए क्या है ज़रूरी? ---------------------------------------------------------------- Osama Hasan जितना हल्ला हमने  आर्टिकल 370 के लिए किया है अगर उसका 10 प्रतिशत भी कुपोषण के लिए किया जाता तो शायद हमारी ये हालत न होती। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे - 4 के अनुसार 2015- 16 के अनुसार भारत मे 38.4% बच्चे स्टंट ( नाटे) हैं और 35.8 % बच्चे underweight हैं। ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत का स्थान 195 देश के सूची में 158 है। ऐसे बच्चे जो अपने उम्र के अनुसार या तो बहुत नाटे होते हैं या दुबले उन्हें कुपोषित बच्चा माना जाता है। माँ का पोषण का स्तर, दूध पिलाने का व्यवहार, महिला शिक्षा और सफाई आदि कुपोषण के कारक हैं। कुपोषण बच्चों को कई तरीके से प्रभावित करता है। कुपोषण के कारण बच्चों में तरह तरह की बीमारियां होती हैं, बच्चों में नाटापन होता और विकास बहुत धीमा होता है। कुपोषण का असर सिर्फ स्वास्थ्य पर ही नही पड़ता है बल्कि इसके असरात जीवनपर्यंत रहते हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव मानव संसाधन, गरीबी देश के विकास पर भी पड़ता है। शोध बताते हैं कि कुपोषण का ...

जीविका दीदियों ने मनाया अनोखा रक्षा बंधन। पेड़ को राखी बांध सुरक्षा का लिया शपथ

Image
जीविका दीदियों ने मनाया अनोखा रक्षा बंधन ताजपुर,समस्तीपुर:- रक्षाबन्धन एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण (सावन) में मनाये जाने के कारण इसे श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं। रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्त्व है। राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है। रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है, रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य है।रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। राखी सामान्यतः बहनें भाई को ही बाँधती हैं परन्तु ब्राह्मणों, गुरुओं और परिवार में छोटी लड़कियों द्वारा सम्मानित सम्बंधियों (जैसे पुत्री द्वारा पिता को) भी बाँधी जाती है। कभी-कभी सार्वजनिक रूप से किसी नेता या प्रतिष्ठित व्यक्ति को भी राखी बाँधी जाती है। इतिहास में राखी के महत्व के अनेक उल्लेख मिलते हैं। मेवाड़ की महारानी कर्मावती ने मुगल राजा हुमायूं को राखी भेजकर रक्षा-याचना की थी। ह...

ऑटो चालक मुन्ना ने ईमानदारी की मिसाल क़ायम की। ऑटो चालकों का गर्व सें सर किया ऊँचा

Image
दरभंगा: ऑटो चालक मुन्ना ने ईमानदारी की मिसाल क़ायम की। कहा भगवान का दिया सब कुछ है। किसी का कुछ ले लेने से कोई बड़ा नही हो जाता। आज मैं (ओसामा हसन) मेरे दोस्त तारिक़ ईक़बाल भाई के मिलान चौक स्थित रिहाइश पर ईद मिलने जा रहा था। दरअसल तारिक़ भाई के यहाँ मेरी डॉ अय्यूब राईन साहेब और बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नज़रे आलम साहेब की दिन के खाने की दावत थी। गंगवारा स्थित घर से निकल कर सड़क पर आने के बाद अयूब साहेब से बात करने के बाद बाइक से लिफ्ट ले कर क़ैदराबाद स्थित पुरानी बस स्टैंड पहुचा। वहाँ से ऑटो में बैठ कर मिलान चौक पर पहुचा। जब तारिक़ भाई के घर पहुचा तो मोबाइल निकालने के लिए जेब मे हाथ डाला। देखा मोबाइल जेब मे नही था। मैंने तारिक़ भाई को आवाज़ दिया की मेरा मोबाइल गिर गया है। उन्होंने मेरे मोबाइल पर तुरंत कॉल लगाया।मेरा पसंदीदा रिंग टोन ( अपने लिए जिए तो क्या जीए तू जी ऐ दिल ज़माने के लिए) बजना शुरू हो गया।रिंग होने से थोड़ी बेचैनी कम हुई। किसी ने फ़ोन उठाया। मुझे थोड़ी और तसल्ली हुई। उधर से आवाज़ आई आपका मोबाइल गिर गया था। मैंने कहा आप ऑटो वाले भाई साहब बोल रहे हैं।उन्होंने कहा जी मैं ऑट...

शादी के समय आठवीं में पढ़ती थी 20 साल बाद ग्रेजुएशन भी किया

Image
आस पास के लोगों के लिए बन चुकी हैं आदर्श जेठानी बनी प्रेरणा की श्रोत समस्तीपुर/ताजपुर ग्रेजुएशन पास करने के बाद सविता के खुशी का ठिकाना नही है। ऐसा लगता है कोई बड़ा जंग जीत चुकी हैं। खुशी के मारे सविता दीदी के आंखों से आँसू छलक रहे थे और कह रही थीं। मैन सपने में भी नही सोचा था कि एक गाँव की लड़की जिसकी शादी आठवीं कक्षा में ही हो जाती है वो ग्रेजुएशन भी कर सकती है।  1986 में जन्मी सविता कुमारी का विवाह 1999 में उस समय कर दिया जाता है जब वो मात्र 13 वर्ष की थीं और आठवीं कक्षा की छात्रा थीं। शादी के बाद अन्य महिला की तरह सविता कुमारी सविता देवी हो जाती हैं और उनके शिक्षा पर रोक लगा दिया जाता है। लेकिन जब दिल मे ललक हो तो रास्ते बन ही जाते हैं। 2007 तक जब सविता 2 बच्चे की माँ बन जाती हैं उस समय सहायिका बनने का शौक जागता है। उनके पंचायत रहीमाबाद में सहायिका की रिक्तियां निकलती है जिसे वो भरती हैं। लेकिन किसी कारण वस उसे कैंसिल कर दिया जाता है। लेकिन उनके अंदर पढ़ने की ललक जाग जाती है। ये पूछे जाने पर की उन्हें पुनः पड़ने की प्रेरणा कहाँ से मिली और किसने पढ़ाई में मदद की सविता देवी बत...

गुणवत्ता और ब्रांडिंग से बदलेगी मधुमक्खीपालकों की स्थिति

Image
मधुमक्खी पालन पर जीविका द्वारा कार्यशाला आयोजित समस्तीपुर। जीविका एवं प्रसार शिक्षा निदेशालय, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के सयुंक्त तत्वाधान में बुधवार को मधुमक्खीपालन मूल्यवर्धन श्रृंखला पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन निदेशक प्रसार शिक्षा, पूसा विवि केएम सिंह, विश्व बैंक के देवराज बेहरा, वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नीरज कुमार, एस. पी. एम. सिंह आदि ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर किया। मंच संचालन डॉ. पुष्पा सिंह ने किया। विषय प्रवेश करते हुए विश्व बैंक के श्री बेहरा ने वर्तमान की गतिविधि और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. मनोज कुमार ने मधुमक्खी पालन गतिविधि में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. नीरज कुमार ने जीविका दीदियों को मधु की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। एस. पी. एम. सिंह ने कहा कि जीविका दीदियां मधुमक्खी पालन गतिविधि से जुड़कर अपना आर्थिक स्थिति में सुधार तो करती ही हैं बिहार की प्रगति में भी भूमिका निभाती हैं। के. एम. सिंह ने ज्यादा उत्पादन और ब्रांड पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीविका के कारण दीदियों को वित्त की समस्या ...

.....और पिंकी बनी बैंक वाली दीदी।। कहानी बदलाव की

Image
...और पिंकी बनी बैंक वाली दीदी राजीव रंजन  समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अन्तर्गत वाजिदपुर की पिंकी की कल तक अपनी कोई पहचान नहीं थी, पर आज गांव-समाज में लोग उन्हें उनके नाम और काम से जानते हैं। आज हर वर्ग के लोग उनकी इज्जत करते हैं। मात्र 27 वर्ष की उम्र में ही पिंकी सफलता की नित्य नई कहानियां लिख रही हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि की पिंकी स्नातक उत्तीर्ण हैं और उनके आंखों में कई सपने पल रहे थे। उनके सपनों को पंख लगाने का काम उनके परिजनों के साथ जीविका ने किया। आज जीविका की मदद से पिंकी दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, हलई में बैंक मित्र के रूप में कार्य कर रही हैं। पिंकी जीविका दीदियों को तो बैंकिंग संबंधित कार्यों में मदद कर ही रही हैं, अपने क्षेत्र के ग्रामीण लोगों की बैंकिंग से जुड़ी आदतों में भी बदलाव ला रही हैं। कल तक जो लोग बैंक जाने से कतराते थे या जिनकी रूचि बैंकों की विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने में नहीं थी उन्हें भी पिंकी ने बैंकों से जोड़ा और उसका लाभ दिलवा रही हैं। इसी का नतीजा है कि पिंकी के कारण आज दर्जनों दीदियों ने अपना व्यक्तिगत खाता बैंकों में खुलवाया और अपना बीम...