Posts

Perio-Osteo Workshop on community level in Darbhanga

Image
Perio-Osteo Workshop on community level in Darbhanga Darbhanga:Perio- Osteo Workshop which explore the link between periodontal disease and osteoporosis and drawed up a series of recommendation took place in Darbhanaga rural area on community level on 3rd January 2020. This workshop was organized jointly by  Dr Hasib Kamali MBBS DNB Aligarh Muslim University . orthopedics and neurospine (Dr Kamali Ortho & spine center) and Dr Raafey Hasan BDS Jamia Millia Islamia FFA From AIIMS New Delhi ( Dantaah Dental Clinic And Research Center). Participant in the Perio-Osteo Workshop focused their effort on two areas:- 1 . The epidemiological evidence of the link between periodontal disease and osteoporosis. 2. Discussion on positive asscociation between osteoporosis and periodontal disease. Calcium and vitamin D deficiency are major risk factors for osteoporosis and more recent evidence suggests a similar role for periodontal disease. Osteoporotic elderly women who were not treated fo...

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की पूरी जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।

Image
  बिहार   मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना।  सरकार द्वारा कन्याओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कई सारी योजनाएं आरंभ की जाती हैं। बिहार सरकार ने कन्या शाशक्तिकरण के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है।  यह योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को लगभग ₹50000 की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक प्रदान की जाएगी। यह धनराशि उन्हें उनके जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ लगभग 1.50 करोड़ का कन्याएं उठा पाएंगी। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ एक परिवार की केवल 2 बेटियां ही उठा सकती है। इस योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की जाएगी। सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए ₹300 की राशि दी जाती है जबकि यूनिफार्म खरीदने के लिए सरकार द्वारा 1 से 2 साल की आयु के लिए ₹600, 3 से 5 सा...

दीदी की नर्सरी(मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना) से रेखा को मिली एक नई पहचान

Image
 सफलता की कहानी...... दीदी की नर्सरी (मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना)से रेखा को मिली एक नई पहचान ...........................…............................... पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक सशक्तीकरण की तरफ बढ़ाया कदम। बिहार के समस्तीपुर जिले का एक महत्वपूर्ण प्रखंड है मोरवा। मोरवा प्रखंड के निकसपुर के रेखा देवी की अपनी आज अलग पहचान है। कल तक रेखा देवी एक सामान्य घरेलू महिला थीं, जो आर्थिक कठिनाईयों का सामना कर रही थीं। पति खेती, मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे | परन्तु आर्थिक तंगी के कारण वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे जिसके कारण रेखा देवी पति का इलाज व बच्चो के परवरिश को लेकर बहुत परेशान, लाचार व् विवश थी । प्रकृति का नियम है कि हर अंधेरी रात के बाद सुबह निश्चित रूप से होती है। ठीक ऐसा ही हुआ रेखा देवी के साथ। उनके स्याह जीवन के बदलाव की स्वर्णिम सुबह जीविका के साथ जुड़ने से हुई। जीविका के साथ बीत रहा हर क्षण रेखा देवी में आए सकारात्मक बदलाव का कारण बना। जीविका की मदद एवं रेखा के प्रयास के कारण आज रेखा का जीवन पूरी तरह बदल गया है। रेखा 2014 में पहली वार घर से बाहर आ कर ज...

स्कूल फ्रेंड्स के साथ वर्चुअल मीटिंग एक अलग सा एहसास दे गया।

Image
 वैसे तो हमारा हर दिन यादगार होता है। और मेरा सबसे अच्छा दिन वो होता है जिस दिन हम किसी की मदद कर पाते हैं। किसी के काम आ पाते हैं। लेकिन आज का दिन कुछ अलग सा एहसास दे गया। और ऐसा कम ही होता है जब हम एक दिन पहले आने वाले दिन का इंतेज़ार करते हैं। कल जब सोमनाथ का मैसेज आया कि कल यानी संडे को स्कूल फ्रेंड्स के साथ वर्चुअल मीटिंग है उसी वक़्त से हम आज के दिन का इंतेज़ार कर रहे थे। 10 बजे से मीटिंग का समय था लेकिन हम 5 मिनट पहले ही जुड़ गए। कमाल तो ये था हमसे पहले भी कुछ साथी जुड़े हुए थे। मोबाइल के स्क्रीन पर सोमनाथ के साथ हम सबके चहिते शिक्षक गायत्री मैडम और गणेश सर भी थे। गणेश सर से समस्तीपुर में कभी कभी मुलाक़ात हो जाती थी लेकिन गायत्री मैडम से 23 साल के बाद मुलाकात हुई। जितने हम खुश थे गणेश सर और गायत्री मैडम भी उतनी ही खुश थीं उनके आंखों में चमक थी। धीरे धीरे  दीपक, प्रभास, दुर्गा, ज़हीर, राजेश, विप्लव, सुनील, शाहनवाज़, रत्ना और रजनी रजनी जुड़ते गए। कुछ देर सब एक दूसरे को कॉल करने में बिजी रहे कि सबको जोड़ा जाए। लेकिन बहुत कोशिश के बाद भी सभी दोस्त नही जुड़ पाए। ज़ाहिर है सब के पास कुछ ...

मुख्यमंत्री पद के लिए दो स्वघोषित उम्मीदवारों में काँटे की टक्कर

Image
पलूरल्स से युवा उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी हैं जबकि दूसरी तरफ मल्टी कल्चरलस के युवा उम्मीदवार ओसामा हसन हैं। दिल्ली से वरिष्ठ संवाददाता प्रणव आसामी की रिपोर्ट। नई दिल्ली: जैसे जैसे बिहार में इलेक्शन करीब आ रहा है वैसे वैसे मुख्यमंत्री पद की दावेदारी मज़बूत होती जा रही है। अभी तक बिहार में पलूरल्स से मुख्यमंत्री पद की एक मात्र स्वघोषित उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी थी। लेकिन लगता है पुष्पम के लिए मुख्यमंत्री पद की कुर्सी इतनी आसान नही होगी।  पिछले दिनों बिहार के जोशीले युवा ओसामा हसन ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। एक संक्षिप्त साक्षात्कार में ओसामा हसन ने बताया कि मल्टी कल्चरल पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार वही रहेंगे। ओसमा हसन ने बताया कि बिहार को जोशीले युवा मुख्यमंत्री की ज़रूरत है जो बिहार का चौमुखी विकास करा सके। मल्टी कल्चरल ही ऐसे युवा दे सकता है। मल्टी कल्चरल पार्टी सेअभि 243 सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी। टिकट पाने की अहर्ताएं 1.मल्टी कल्चरल पार्टी टिकट 25 से 45 साल तक के ऐसे युवाओं को देगी जिन पर भ्रस्टाचार का कोई आरोप नही हो। 2.10 लाख से अधिक सा...

गरीब महिलाओं को सम्मान दिलाने वाली अंजना कुमारी का सड़क दुर्घटना में देहांत

Image
*गरीब महिलाओं को सम्मान दिलाने वाली अंजना कुमारी का रोड गुर्घटना में देहांत*  शोक सभा मे दी गयी श्रद्धांजलि समस्तीपुर: जीविका के प्रखण्ड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कल्याणपुर में कार्यरत सामुदायिक समन्वयक अंजना कुमारी की आकस्मित म्रत्यु पर प्रखण्ड कार्यालय में शोक सभा मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा कि अंजना की म्रत्यु जीविका कल्याणपुर के लिए अपूरणीय क्षति है। अंजना प्रखण्ड के तीन पंचायतों के 400 से अधिक समूहों और 20 ग्राम संगठनों को देखती थीं। समूह से जुड़ी गरीब महिलाओं को सम्मान दिलाने और उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के   लिए हमेशा प्रयासरत रहती थीं। अंजना बहुत शांत स्वभाव की शुशील महिला थीं।  ज्ञातव्य हो कि दिनांक 18/08/2020 को कार्यालय से घर जाने के क्रम में चार चक्का गाड़ी द्वारा बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इलाज के क्रम में दिनांक 21/08/2020 को म्रत्यु हो गयी थी। अंजना के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूसा प्रखण्ड स्थित उनके ससुराल बथुआ ग्राम के हरिज...

छोटे कारोबारियों को मिल सकता है 50 हज़ार से 10 लाख तक का मुद्रा लोन।

Image
कोरोना के प्रभाव के कारण बड़े शहरों में काम करने वाले  बड़ी संख्या में अपने घर लौट कर आए हैं। इनमे से अधिकतर अब अपने गांव में रह कर कुछ काम करना चाहते हैं। लेकिन काम शुरू करने के लिए उनके पास पैसे नही हैं। जीविका समूह से जुड़े परिवार समूह से ऋण ले कर काम शुरू कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अपने काम को बढ़ाने के लिए और अधिक फण्ड की आवश्यकता होती है। ऐसे लोगों को घबराने की अवष्यकता नही है। इस पोस्ट और अगले कुछ पोस्ट में हम मुद्रा लोन के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि अच्छे से इसके बारे में समझ बम जाए। अति छोटे, छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए मुद्रा काफी सही लोन है। आइए जानते हैं मुद्रा लोन क्या है। मुद्रा लोन क्या है? माइक्रो-यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) लोन उन प्रमुख उपायों में से एक है जिसे भारत सरकार ने अति-छोटे, छोटे और मध्यम उद्यमों (MSMe) को राष्ट्रव्यापी रूप से बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। मुद्रा लोन योजना, मुद्रा बैंक योजना या  प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के रूप में भी जानी जाती है, ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की पहल के बाद इस पर अधिक ध्यान दिया गया है।...