Posts

परिवार नियोजन पखवाड़ा पर जीविका संकुल संघ ने मेला का किया आयोजन

Image
 परिवार नियोजन पखवाड़ा पर जीविका संकुल संघ ने मेला का किया आयोजना । शिवहर सदर :उज्जवल जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, शिवहर के कार्यालय में परिवार नियोजन पखवाड़े के उपलक्ष्य में मेला का आयोजन किया है। यह मेला अपने आप में अद्वितीय था, जहां परिवार नियोजन के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मेले में पर्वत, हिमालय एवं महादेव जीविका महिला ग्राम संगठन की लाभुक दीदियों ने भाग लिया।  मेला का उदघाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक लाल बाबू साह ने किया। मौके पर उपस्थित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर शिवानी कुमारी एवं संगीता कुमारी ने परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में विस्तार से बताया एवं दीदियों के मन की भ्रांति को दूर किया। उपस्थित दीदियों ने अपने अनुभवों को साझा करके लोगों को प्रेरित किया।  परिवार नियोजन अभिसरण कार्यक्रम के जिला समन्वयक मोहम्मद जाहिद ने बताया कि शिवहर ज़िला के दो प्रखंडों पिपराही एवं शिवहर सदर में परिवार नियोजन अभिषण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कारक्रम की सफलता को देखते हुए बाकी के तीन प्रखंडों में इस कार्यक्रम ...

ताड़ी उत्पादन/ बिक्री से जुड़े परिवारों का होगा सर्वेक्षण

Image
शिवहर :आदरणीय उप विकास आयुक्त महोदय, शिवहर की अध्यक्षता में ताड़ी के उत्पादन/बिक्री से जुड़े परिवारों के सर्वेक्षण हेतु सभी नोडल पदाधिकारियों, प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों और प्रखण्ड परियोजना प्रबंधकों का प्रशिक्षण समाहरणालय, संवाद कक्ष में आज आहूत की गई। प्रशिक्षक के रूप में  जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक इंद्र शेखर इंदू ने कहा कि मुख्य सचिव , बिहार सरकार के आदेशानुसार जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से ताड़ी और देशी शराब  के काम में जुड़े परिवारों का सर्वेक्षण करना है। ग्रामीण क्षेत्र में सभी पंचायतों में तीन सदस्यीय सर्वेक्षण दल द्वारा सर्वेक्षण किया जाना है जिसमे विकास मित्र, संबंधित थाना के चौकीदार और जीविका के एक कैडर होंगे जबकि शहरी क्षेत्र में वार्ड वार तीन सदस्यीय   सर्वेक्षण दल द्वारा सर्वेक्षण किया जाना है जिसमे शहरी आजीविका मिशन के कर्मी, समेकित बाल विकास सेवा की आंगनबाड़ी सेविका और नगर क्षेत्र के विकास मित्र होंगे। सर्वे में जीविका का सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि सर्वे हार्ड कॉपी और  मोबाइल एप दोनो के माध्यम से किया जाना है। प्रश...

झारखंड के लाल डॉ जावेद अहसन ने विश्व मे लहराया परचम

Image
दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में चुने गए झारखंड के डॉ जावेद अहसन- जानिए कौन हैं डॉ अहसन। हाल ही में USA की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने डॉ मोहम्मद जावेद अहसन को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल किया है. यह सूची कुछ दिनों पहले स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के एमिनेंट प्रोफेसर, प्रो. जॉन इओनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा तैयार की गई थी और इसे विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय, एल्सेवियर बीवी द्वारा प्रकाशित किया गया था. डॉ जावेद अहसन झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हज़ारीबाग में ही प्राप्त की। जब अहसन 10वीं कक्षा में थे उनके पिताजी इंतेक़ाल हो गया। पिता के इंतेक़ाल के बाद उनकी जिंदिगी  में कई कठिन दौड़ आए लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई नही छोड़ी। इस कठिन दौड़ में उनकी माँ का सबसे ज़्यादा सपोर्ट रहा। विकट परिस्थिति मे भी उनकी माँ ने पढ़ाई के लिए उत्साहित करती रहीं और कभी पढ़ाई नही छोड़ने दिया। बैचलर ऑफ फार्मेसी और मास्टर ऑफ फार्मेसी उन्होंने फार्मेसी के प्रतिष्टित संस्थान जामिया हमदर्द से किया। उन्होंने Pharmaceutical Sc...

झगरौआ मदरसा दरभंगा के बच्चों ने ब्लड डोनेशन कैम्प में दिखाया जोश

Image
 दिनांक 07/02/2021 को मंसूर हसन रिसर्च फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समस्तीपुर रेल डिवीज़न के सहायक रेल प्रबंधक श्री ज़फ़र आज़म ने कहा कि खुशी ऐश और आराम में नही,बेहतर मकान, बेहतर सवारी में नही है खुशी दुसरो की मदद करने में है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम में आकर मुझे बेहद खुशी मिली है। ये लोगों की भलाई का काम है। मंसूर हसन रिसर्च फाउंडेशन ने जो कार्यक्रम आयोजित किया है इससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। दूसरे संस्थाओं को इससे सीख लेकर ऐसे प्रोग्राम ज़रूर आयोजित करने चाहिए।  रेल प्रबंधक ज़फ़र आज़म ने कहा कि मंसूर हसन साहेब रेल में एक ईमानदार ऑफिसर के रूप में जाने जाते थे। कोई भी पोस्ट छोटा या बड़ा नही होता इंसान का काम बड़ा होता है मंसूर हसन साहेब ने अपने काम को ईमानदारी से किया। अब उनके औलाद उनकी शिक्षाओं को लोगों तक पंहुचा रहे हैं।  ज़फ़र आज़म साहेब ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा शिक्षा पर ध्यान दें। वो किसी को दिखाने के लिए नही खुद के लिए पढ़ें। उन्होंने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। उन्...

जब मैंने पहली बार ब्लड डोनेट किया उस समय 48 किलो मेरा वज़न था।

 जब मैंने पहली बार रक्तदान किया ........... जब मैंने पहली बार रक्तदान किया उस समय मेरा वज़न मात्र 48 किलो था। उस वक़्त Tabrez Ahmad  भाई ने भी मेरे साथ अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में 2007 में रक्तदान किया था। Mosharraf भाई,  Sajjad भाई और Md Fahim  भाई को शायद याद हो। उस दिन ह्यूमन राइट्स की टीम NHRC विजिट पर गयी थी।  कई बार ऐसा हुआ जब मेरे वजन की वजह से मेरा ब्लड नही लिया गया। एक बार होली फैमिली में  ब्लड देने पहुंचा तो वहाँ पर कुछ महिलाओं ने मुझे देख कर कहा कि मेरा ब्लड ले लो इस बच्चे का ब्लड मत लो। एसकोर्ट हार्ट में तो खूब केले खा कर गया था कि वजन कम न हो फिर भी 49 किलो तक ही पहुच सका और मेरा ब्लूड लेने से इनकार कर दिया । उस वक़्त बहुत अफसोस हुआ था कि इस लायक भी नही की किसी के काम आ सकूं। ख़ैर अल्लाह ने मेरी सुन ली और मेरा थोड़ा वजन बढ़ा। अब अल्लाह का शुक्र है 60 किलो का हूं और कल के कैम्प में मैने 8वीं बार  ब्लूड  डोनेट किया। इस मेरे बगल वाले चौकी पर Asif Iqubal भाई हैं। इस बार 35 रक्तविरों के साथ मंसूर हसन रिसर्च फाउंडेशन के ब्लड डोनेशन कैम्प में मैंने ...

ब्लड मैन ऑफ बिहार के नाम से प्रसिद्ध उमेश प्रसाद को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Image
मंसूर हसन रिसर्च फाउंडेशन ने दिया ये अवार्ड।। मोहम्मद अशफाक और नजमुस साकिब को दिया गया Appreciation Award ........................…........................................ दरभंगा: मंसूर हसन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा दरभंगा के निवासी उमेश प्रसाद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। ये अवार्ड उन्हें दरभंगा शहर के गंगवारा स्थित मंसूर एन्क्लेव में आयोजित रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह में दिया गया। उमेश प्रसाद जी को ये अवार्ड समस्तीपुर रेल डिवीज़न के ADRM श्री ज़फ़र आज़म ने अपने हाथों से दिया। श्री आज़म ने उमेश प्रसाद जी के कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा की और कहा कि इससे बढ़ कर पुण्य का कोई दूसरा काम नही है।       ज्ञातव्य हो कि उमेश प्रसाद जी अब तक 61 बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं। और उनकी इक्षा है कि ब्लड डोनेशन में शतक लगाएं। उमेश जी हर 3 महीने पर अपना रक्तदान करते हैं।  RuralCollective से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने सर्वप्रथम 25 वर्ष की उम्र में 1992 में रक्त दान किया था। उस समय को याद करते हुए बताते हैं कि स्वर्गीय शिवचंद्रा झा ( पूर्व सांसद मधुबनी ) की बे...

DAY-NRLM को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड

Image
 DAY-NRLM को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड दीनदयाल अंतोदया योजना- नेशनल रूरल लाइवलीहुडस मिशन को स्कॉच गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है।  SKOCH अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी। यह पुरस्कार भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं तथा संस्थानों को प्रदान किया जाता है। यह किसी स्वतंत्र संगठन (SKOCH फाउंडेशन) द्वारा प्रदान किया जाने वाला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार डिजिटल, वित्तीय एवं सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में किये गए सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिये प्रदान किया जाता है। ज्ञात हो कि इससे पहले ये अवार्ड भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) को ‘मंत्रालय के छात्रवृत्ति प्रभाग की IT सक्षम छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से आदिवासियों के सशक्तीकरण’ के लिये ‘SKOCH गोल्ड अवॉर्ड’ (SKOCH Gold Award) प्रदान किया गया था। SKOCH अवार्ड न केवल असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को स्वीकार (acknowledge)करता है, बल्कि प्रेरणादायक मार्गदर्शन और प्रेरक नेतृत्व भी करता है। DAY- NRLM भारत सरकार ...

Perio-Osteo Workshop on community level in Darbhanga

Image
Perio-Osteo Workshop on community level in Darbhanga Darbhanga:Perio- Osteo Workshop which explore the link between periodontal disease and osteoporosis and drawed up a series of recommendation took place in Darbhanaga rural area on community level on 3rd January 2020. This workshop was organized jointly by  Dr Hasib Kamali MBBS DNB Aligarh Muslim University . orthopedics and neurospine (Dr Kamali Ortho & spine center) and Dr Raafey Hasan BDS Jamia Millia Islamia FFA From AIIMS New Delhi ( Dantaah Dental Clinic And Research Center). Participant in the Perio-Osteo Workshop focused their effort on two areas:- 1 . The epidemiological evidence of the link between periodontal disease and osteoporosis. 2. Discussion on positive asscociation between osteoporosis and periodontal disease. Calcium and vitamin D deficiency are major risk factors for osteoporosis and more recent evidence suggests a similar role for periodontal disease. Osteoporotic elderly women who were not treated fo...

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की पूरी जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।

Image
  बिहार   मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना।  सरकार द्वारा कन्याओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कई सारी योजनाएं आरंभ की जाती हैं। बिहार सरकार ने कन्या शाशक्तिकरण के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है।  यह योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को लगभग ₹50000 की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक प्रदान की जाएगी। यह धनराशि उन्हें उनके जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ लगभग 1.50 करोड़ का कन्याएं उठा पाएंगी। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ एक परिवार की केवल 2 बेटियां ही उठा सकती है। इस योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की जाएगी। सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए ₹300 की राशि दी जाती है जबकि यूनिफार्म खरीदने के लिए सरकार द्वारा 1 से 2 साल की आयु के लिए ₹600, 3 से 5 सा...

दीदी की नर्सरी(मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना) से रेखा को मिली एक नई पहचान

Image
 सफलता की कहानी...... दीदी की नर्सरी (मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना)से रेखा को मिली एक नई पहचान ...........................…............................... पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक सशक्तीकरण की तरफ बढ़ाया कदम। बिहार के समस्तीपुर जिले का एक महत्वपूर्ण प्रखंड है मोरवा। मोरवा प्रखंड के निकसपुर के रेखा देवी की अपनी आज अलग पहचान है। कल तक रेखा देवी एक सामान्य घरेलू महिला थीं, जो आर्थिक कठिनाईयों का सामना कर रही थीं। पति खेती, मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे | परन्तु आर्थिक तंगी के कारण वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे जिसके कारण रेखा देवी पति का इलाज व बच्चो के परवरिश को लेकर बहुत परेशान, लाचार व् विवश थी । प्रकृति का नियम है कि हर अंधेरी रात के बाद सुबह निश्चित रूप से होती है। ठीक ऐसा ही हुआ रेखा देवी के साथ। उनके स्याह जीवन के बदलाव की स्वर्णिम सुबह जीविका के साथ जुड़ने से हुई। जीविका के साथ बीत रहा हर क्षण रेखा देवी में आए सकारात्मक बदलाव का कारण बना। जीविका की मदद एवं रेखा के प्रयास के कारण आज रेखा का जीवन पूरी तरह बदल गया है। रेखा 2014 में पहली वार घर से बाहर आ कर ज...

स्कूल फ्रेंड्स के साथ वर्चुअल मीटिंग एक अलग सा एहसास दे गया।

Image
 वैसे तो हमारा हर दिन यादगार होता है। और मेरा सबसे अच्छा दिन वो होता है जिस दिन हम किसी की मदद कर पाते हैं। किसी के काम आ पाते हैं। लेकिन आज का दिन कुछ अलग सा एहसास दे गया। और ऐसा कम ही होता है जब हम एक दिन पहले आने वाले दिन का इंतेज़ार करते हैं। कल जब सोमनाथ का मैसेज आया कि कल यानी संडे को स्कूल फ्रेंड्स के साथ वर्चुअल मीटिंग है उसी वक़्त से हम आज के दिन का इंतेज़ार कर रहे थे। 10 बजे से मीटिंग का समय था लेकिन हम 5 मिनट पहले ही जुड़ गए। कमाल तो ये था हमसे पहले भी कुछ साथी जुड़े हुए थे। मोबाइल के स्क्रीन पर सोमनाथ के साथ हम सबके चहिते शिक्षक गायत्री मैडम और गणेश सर भी थे। गणेश सर से समस्तीपुर में कभी कभी मुलाक़ात हो जाती थी लेकिन गायत्री मैडम से 23 साल के बाद मुलाकात हुई। जितने हम खुश थे गणेश सर और गायत्री मैडम भी उतनी ही खुश थीं उनके आंखों में चमक थी। धीरे धीरे  दीपक, प्रभास, दुर्गा, ज़हीर, राजेश, विप्लव, सुनील, शाहनवाज़, रत्ना और रजनी रजनी जुड़ते गए। कुछ देर सब एक दूसरे को कॉल करने में बिजी रहे कि सबको जोड़ा जाए। लेकिन बहुत कोशिश के बाद भी सभी दोस्त नही जुड़ पाए। ज़ाहिर है सब के पास कुछ ...

मुख्यमंत्री पद के लिए दो स्वघोषित उम्मीदवारों में काँटे की टक्कर

Image
पलूरल्स से युवा उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी हैं जबकि दूसरी तरफ मल्टी कल्चरलस के युवा उम्मीदवार ओसामा हसन हैं। दिल्ली से वरिष्ठ संवाददाता प्रणव आसामी की रिपोर्ट। नई दिल्ली: जैसे जैसे बिहार में इलेक्शन करीब आ रहा है वैसे वैसे मुख्यमंत्री पद की दावेदारी मज़बूत होती जा रही है। अभी तक बिहार में पलूरल्स से मुख्यमंत्री पद की एक मात्र स्वघोषित उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी थी। लेकिन लगता है पुष्पम के लिए मुख्यमंत्री पद की कुर्सी इतनी आसान नही होगी।  पिछले दिनों बिहार के जोशीले युवा ओसामा हसन ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। एक संक्षिप्त साक्षात्कार में ओसामा हसन ने बताया कि मल्टी कल्चरल पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार वही रहेंगे। ओसमा हसन ने बताया कि बिहार को जोशीले युवा मुख्यमंत्री की ज़रूरत है जो बिहार का चौमुखी विकास करा सके। मल्टी कल्चरल ही ऐसे युवा दे सकता है। मल्टी कल्चरल पार्टी सेअभि 243 सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी। टिकट पाने की अहर्ताएं 1.मल्टी कल्चरल पार्टी टिकट 25 से 45 साल तक के ऐसे युवाओं को देगी जिन पर भ्रस्टाचार का कोई आरोप नही हो। 2.10 लाख से अधिक सा...

गरीब महिलाओं को सम्मान दिलाने वाली अंजना कुमारी का सड़क दुर्घटना में देहांत

Image
*गरीब महिलाओं को सम्मान दिलाने वाली अंजना कुमारी का रोड गुर्घटना में देहांत*  शोक सभा मे दी गयी श्रद्धांजलि समस्तीपुर: जीविका के प्रखण्ड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कल्याणपुर में कार्यरत सामुदायिक समन्वयक अंजना कुमारी की आकस्मित म्रत्यु पर प्रखण्ड कार्यालय में शोक सभा मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा कि अंजना की म्रत्यु जीविका कल्याणपुर के लिए अपूरणीय क्षति है। अंजना प्रखण्ड के तीन पंचायतों के 400 से अधिक समूहों और 20 ग्राम संगठनों को देखती थीं। समूह से जुड़ी गरीब महिलाओं को सम्मान दिलाने और उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के   लिए हमेशा प्रयासरत रहती थीं। अंजना बहुत शांत स्वभाव की शुशील महिला थीं।  ज्ञातव्य हो कि दिनांक 18/08/2020 को कार्यालय से घर जाने के क्रम में चार चक्का गाड़ी द्वारा बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इलाज के क्रम में दिनांक 21/08/2020 को म्रत्यु हो गयी थी। अंजना के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूसा प्रखण्ड स्थित उनके ससुराल बथुआ ग्राम के हरिज...

छोटे कारोबारियों को मिल सकता है 50 हज़ार से 10 लाख तक का मुद्रा लोन।

Image
कोरोना के प्रभाव के कारण बड़े शहरों में काम करने वाले  बड़ी संख्या में अपने घर लौट कर आए हैं। इनमे से अधिकतर अब अपने गांव में रह कर कुछ काम करना चाहते हैं। लेकिन काम शुरू करने के लिए उनके पास पैसे नही हैं। जीविका समूह से जुड़े परिवार समूह से ऋण ले कर काम शुरू कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अपने काम को बढ़ाने के लिए और अधिक फण्ड की आवश्यकता होती है। ऐसे लोगों को घबराने की अवष्यकता नही है। इस पोस्ट और अगले कुछ पोस्ट में हम मुद्रा लोन के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि अच्छे से इसके बारे में समझ बम जाए। अति छोटे, छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए मुद्रा काफी सही लोन है। आइए जानते हैं मुद्रा लोन क्या है। मुद्रा लोन क्या है? माइक्रो-यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) लोन उन प्रमुख उपायों में से एक है जिसे भारत सरकार ने अति-छोटे, छोटे और मध्यम उद्यमों (MSMe) को राष्ट्रव्यापी रूप से बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। मुद्रा लोन योजना, मुद्रा बैंक योजना या  प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के रूप में भी जानी जाती है, ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की पहल के बाद इस पर अधिक ध्यान दिया गया है।...

लॉकडाउन में जॉब गवां चुके मोहम्मद सद्दाम अब दूसरों को दे रहे हैं जॉब

Image
*लॉकडाउन में जॉब गवां चुके मोहम्मद सद्दाम अब दूसरों को दे रहे हैं जॉब* ताजपुर, समस्तीपुर (बिहार) के मुरादपुर बंगरा निवासी मोहम्मद सद्दाम जो स्नातक पास हैं और दिल्ली में सिलाई का काम करते थे लॉकडाउन के कारण अपनी जॉब गवां चुके थे । किसी तरह दिल्ली से अपने घर वापस आए। पिछले 2 महीने से अपने घर पर ही बैठे थे और कुछ काम करना चाहते थे। लेकिन  पैसे की कमी के कारण कुछ कर नही पा रहे थे। वो स्थानीय बैंक में भी मुद्रा लोन केलिए जा चुके थे लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। इसी बीच मुरादपुर बंगरा पंचायत में माइग्रेंट वर्कर के साथ दो बैठक हुई। इसकी सूचना सद्दाम को भी दी गयी। सद्दाम को जब पता चला कि उसके काम के लिए जीविका से मदद मिल सकती है तब वो जीविका कार्यलय पर आए और उन्होंने अपना प्लान बताया तब उनका प्रोफाइल भर कर *इस्लामिया जीविका SHG* ( जिसमे सद्दाम की माँ सदस्य हैं) बैठक की गई और समूह से उन्हें कम शुरू करने के लिए 50 हज़ार का ऋण आसानी से मिल गया। अब उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया  है। सद्दाम ने अपने साथ 3और लोगों को काम दिया है। वो #लेडीजकुर्ती बना रहे हैं और आर्डर के इंतेज़ा...

बांस कलाकारों को नही मिल रहा बाजार: जानिए कुमारी किरण की कहानी

Image
इनसे मिलिए ये हैं कुमारी किरण। ताजपुर प्रखण्ड के हरिशंकरपुर पंचायत की निवासी हैं।कलाकार हैं और  बाँस को इज़्ज़त देती हैं। यानी कुमारी किरण बांस के सुंदर सुंदर समान बनाती हैं। ये इनका खानदानी पेशा है। इन्होंने अपने पिता जी से इस काम को सीखा था। शादी के बाद उन्होंने काम को करना कम कर दिया। या यूं कहें कि इस काम को करना बंद ही कर दिया था। इनके पास न तो पूंजी थी और न ही इसे बेचने के लिए बाजार। लेकिन जब ताजपुर (समस्तीपुर, बिहार) में जीविका आई तो इनके लिए वरदान साबित हुआ। कुमारी किरण ने सबसे पहले जीविका समूह में सदस्य के रूप में जॉइन किया। फिर वो जीविका में कम्युनिटी मोबीलाइज़र (जीविका मित्र) बनी ताकि कुछ पैसा अर्जित कर सकें। समूह से ऋण लेकर उन्होंने किराने की दुकान खोली। लेकिन जीविका के प्रखण्ड स्तरीय कर्मचारियों को पता चला कि ये बहुत अच्छी कलाकार हैं। तो उन्हें मोटीवेट कर अपना काम शुरू करने के लिए कहा। कुमारी किरण ने काम शुरू किया और जीविका के माध्यम से मेले में भी जाने लगीं जिससे उनके कलाकारी को सराहना मिली और घर की आर्थिक तंगी भी खत्म होने लगी। लेकिन साल 2020 कुमारी किरण और उनके परि...

अगर बकरी पलकों को नही मिला बाजार तो क्या हो सकता है अर्थव्यवस्था पर असर।

Image
बकरी पालन गरीब ग्रामीण परिवार का शुरू से एक मत्त्वपूर्ण जीविकोपार्जन का साधन रहा है। एक से कम एक बकरा हर परिवार में देखने को मिल जाएगा। इसे गरीबों का ATM भी कहा जाता है। जब भी ज़रूरत हुई इसे बेच लिया और अपनी जरूरत को पूरा कर लिया। कई लोग बकरीद के लिए खास कर बकरा पालते हैं। एक साल दो साल से इसकी सेवा करते हैं कि बकरीद के समय मे इसकी अच्छी कीमत मिल जाएगी। और अक्सर मिल भी जाती है। कोरोना के कारण लॉकडाउन से पहले ही ग्रामीण अर्थव्यस्था की हालत खस्ता है। काम नही मिलने के कारण ग्रामीणों की खरीदने की क्षमता घटती जा रही है। लॉकडाउन खुलने से धीरे धीरे मार्किट में चहल पहल आ रही थी। लेकिन इस चहल पहल के साथ कोरोना ने भी अपना प्रसार बढ़ा लिया। मजबूरी में बिहार सरकार को फिर से लॉकडाउन करना पड़ा। लेकिन इस लॉकडाउन से उन गरीबों के बकरों का क्या होगा जो उन्होंने साल दो साल से बकरीद के लिए पाल पोस कर रखा था? क्या ये अपने बकरों को बेच पाएंगे? अगर बेच भी पाए तो क्या उन्हें इन बकरों का सही कीमत मिल पायेगा? सरकार को इनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि इन्हें अपने बकरों का सही कीमत मिल सके। अगर ग्रा...

मेरे सपने में आए मोदी जी: बता गए कोरोना का उपचार

Image
मेरे सपने में आए मोदी जी .................................... पिछले 3-4 दिनों से मैं बेचैन हूं कि मैं ये बात मैं कैसे बताऊं की मेरे सपने में मोदी जी(प्रधानमंत्री) आये और उन्होंने कोरोना से बचने का तरीका मुझे बताया। मैं ये भी सोच रहा था अगर बता भी दिया तो लोग मेरे बातों का यकीन करेंगे क्या। इनसब की परवाह किए बग़ैर आज मैं अपने पूरे होश व हवास में आप सब के सामने मैं मोदी जी के बताए हुए इलाज को आप सब के सामने रख रहा हूं। मोदी जी मेरे सपने में प्रकट हुए और मुझे कहा कि कोरोना को लेकर लोग बहुत ज़्यादा परेशान हैं इसलिए मैं तुम्हारे माध्यम से सबको इसका इलाज बताना चाहता हूं। मैंने उत्सुकता से पूछा क्या है इसका इलाज? उन्होंने बताया कि जो लोग मेरे कहने पर गंजे होंगे उनका कोरोना कुछ नही बिगाड़ पाएगा। वो लोग कोरोना से सुरक्षित रहेंगे। मैंने कहा ये कैसी दवा है? ये मेरे समझ से परे है। कोरोना से बचने की लिए तो सामाजिक दूरी रखने , मास्क लगाने और हाथों को हर घंटे धोने और sanatize करने के लिए कहा जाता है। ये आप क्या कह रहे हैं। उन्होंने कहा ये सब अपनी जगह है लेकिन कोरोना से बचना है तो गंजा होना होगा।...

कहीं आपके आस पास के गरीब lockdown के कारण भूखे तो नही रह रहे हैं।

Image
अभी तक भारत मे कुल 700 से अधिक मामले कोरोना के मरीज़ पहचान में आ चुके हैं 16 की म्रत्यु भी हो चुकी। कोरोना के मरीजों की संख्या और म्रत्यु में रोज़ बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति गंभीर है। इस स्थिति में नियमो के पालन करने में ही भलाई है। अपने अपने धर्म के अनुसार पूजा अपने घरों पर ही करें। भीड़ कहीं भी जमा न करें। ज़िद न करें। जान बचाना फ़र्ज़ है। #Lockdown का पालन करने में ही भलाई है। #Lockdown का असर समाज के गरीब तबके को सबसे ज़्यादा होने वाला है। सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ पैकेज का भी announce किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राशन कार्ड धारियों को एक महीने का मुफ्त राशन और 1000 रुपय देने की बात कही है। केंद्र और राज्य सरकारें इस स्थिति से निपटने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। हाँ इसमे भी कोई शक नही है कि स्वास्थ्य सेवाओं में हम पिछड़े हुए हैं। सरकारी सेवाओं के पहुचने में थोड़ा समय लग सकता है। जब तक guidline आएगी उस समय तक गरीब कोरोना की जगह भूख से भी मर सकते हैं। Guideline नही आने के कारण बिहार में मेरी जानकारी में इस महीने  मुफ़्त राशन नही मिल रहा है। ऐसे में हमार...

मेरे स्टूडेंट ही मेरा संदेश हैं: मास्टर ग़ुलाम फ़रीद

Image
मेरे स्टूडेंट ही मेरा संदेश हैं: मास्टर ग़ुलाम फ़रीद ............................................................. शक्ल और पहनावे से साधारण से दिखने वाले असाधारण व्यक्तित्व के मालिक मास्टर गुलाम फरीद दरभंगा हेड क्वार्टर से 35 किलोमीटर दूर प्रखण्ड अलीनगर, दरभंगा (बिहार) के निवासी हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने वालिद (पिता) श्री मंज़ूर हसन के पेशा को अपनाया। मंज़ूर हसन पेशे से शिक्षक थे। उन्होंने न सिर्फ अलीनगर बल्कि आस पास के इलाके के बच्चों को उस समय शिक्षा दी जब शिक्षा विरले ही किसी को मिलती थी। मंज़ूर हसन फ़ारसी और उर्दू के मशहूर शिक्षक थे। उर्दू और फ़ारसी अदब (साहित्य) पर उनकी मजबूत पकड़ थी। ग़ुलाम फरीद ने अपने पेशे की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले से की। उस समय उनके बड़े भाई मंसूर हसन गोरखपुर में रेलवे में मोलाज़िम थे। गोरखपुर के जनता इंटर कॉलेज में बतौर गणित और विज्ञान के शिक्षक के अपनी मोलाज़मत शुरू की। पढ़ाने के स्टाइल के कारण कुछ ही दिनों में वो कॉलेज में प्रसिद्ध हो गए। 1979 में बिहार में सरकारी नौकरी मिल जाने के कारण वो अपने पैतृक गांव अलीनगर वापस आ गए और पोहद्दी हाई स्...